100% free no uploads no sign-up

पासपोर्ट साइज़ फोटो मेकर

अपनी फोटो डालिए, चेहरा गाइड में सेट कीजिए — सही साइज़ की पासपोर्ट फोटो और प्रिंट करने लायक 4×6 शीट मिनटों में तैयार।

Read in English →

📸अपनी फ़ोटो डालेंया टैप करके चुनें · JPG, PNG, HEIC, WebP🔒 आपके डिवाइस पर ही प्रोसेस होता है — आपकी फ़ोटो कभी अपलोड नहीं होती

कैसे इस्तेमाल करें

  1. सादी हल्की दीवार के सामने ली गई फोटो डालें।
  2. फोटो टाइप चुनें — भारतीय पासपोर्ट 35×45 mm।
  3. फोटो को खिसकाकर और ज़ूम करके चेहरा गाइड लाइनों के बीच रखें।
  4. “make photo” से सिंगल फोटो, या “make print sheet” से 4×6 शीट डाउनलोड करें।

भारतीय पासपोर्ट फोटो का साइज़

चीज़स्पेसिफ़िकेशन
साइज़35 × 45 mm (3.5 × 4.5 cm)
बैकग्राउंडसादा सफ़ेद
4×6 इंच शीट पर कॉपी8
A4 शीट पर कॉपी36

ज़्यादातर मामलों में फोटो पासपोर्ट सेवा केंद्र पर ही खींची जाती है, लेकिन कई फ़ॉर्म और वीज़ा आवेदन में आपको खुद फोटो देनी होती है। नियम बदल सकते हैं — आधिकारिक निर्देश ज़रूर देखें।

घर पर अच्छी पासपोर्ट फोटो के टिप्स

  • सीधे कैमरे की तरफ़ देखें, चेहरा बिल्कुल सामने हो।
  • चश्मा उतार दें और बाल चेहरे पर न आएँ।
  • दिन की रोशनी में, खिड़की के सामने खड़े होकर फोटो लें — चेहरे पर छाया न हो।
  • टूल बैकग्राउंड नहीं हटाता, इसलिए सादी हल्की दीवार ज़रूरी है।

प्रिंट कैसे करें?

4×6 इंच शीट को फोटो पेपर पर प्रिंट करें या किसी फोटो दुकान से करवाएँ। प्रिंट करते समय “100%” या “actual size” चुनें — “fit to page” बंद रखें, वरना फोटो का साइज़ बदल जाएगा।

दूसरे देशों के वीज़ा फोटो साइज़

फोटोसाइज़
भारतीय पासपोर्ट35 × 45 mm
US पासपोर्ट / भारतीय वीज़ा2 × 2 इंच (51 × 51 mm)
UK, शेंगेन, ऑस्ट्रेलिया35 × 45 mm
कनाडा पासपोर्ट50 × 70 mm

टूल में ये सभी साइज़ पहले से सेट हैं — ऊपर “photo type” में चुनें। हर देश के नियम बदलते रहते हैं, आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट ज़रूर देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह वीज़ा फोटो के लिए भी चलेगा?

हाँ — टूल में US, UK, शेंगेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और भारतीय वीज़ा के साइज़ भी हैं।

क्या बैकग्राउंड सफ़ेद हो जाएगा?

नहीं, टूल बैकग्राउंड नहीं बदलता। सादी सफ़ेद या हल्की दीवार के सामने फोटो लें, तो सबसे अच्छा नतीजा मिलेगा।

मेरी फोटो कहीं अपलोड होती है?

नहीं। फोटो आपके ब्राउज़र में ही क्रॉप और प्रिंट शीट में बदलती है।

4×6 शीट पर कितनी फोटो आती हैं?

भारतीय पासपोर्ट साइज़ (35×45 mm) की 8 फोटो 4×6 इंच शीट पर और 36 फोटो A4 पर आती हैं।

और हिंदी टूल्स